फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bajpa make neta by hard work

भाजपा में मेहनत और कांग्रेस में परिवारवाद से बनता है नेता : डॉ. सिकंदर

Sun, 15 May 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
bajpa make neta by hard work
हमीरपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार गृह जिला हमीरपुर पहुंचे डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि जहां कांग्रेस में परिवार के कारण नेता बनते हैं, वहीं भाजपा के कार्यकर्ता मेहनत के दम पर नेता बनते हैं। उसी का उदाहरण देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे वंचित और गरीब परिवार के लड़के को राज्यसभा में मनोनीत कर अनुसूचित समाज का मान बढ़ाया है। इससे पहले जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में रविवार को भाजपा के स्वागत कार्यक्रम में राज्यसभा के नवनियुक्त सांसद डॉ. सिकंदर कुमार का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला इकाई ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई गई। कार्यक्रम में पहुंचने पर विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, विधायक कमलेश कुमारी सहित निगमों, बोर्डों के अध्यक्षों व अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिकंदर का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी की नीतियों से भारत जल्द ही कांग्रेस मुक्त होगा। 2022 में हिमाचल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर मिशन रिपीट कर कांग्रेस मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का सफल कार्य करेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर बूथ पर भाजपा सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में सकारात्मक भूमिका अदा करने की नसीहत दी। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में अनुसूचित समाज के लोगों को भाजपा की रीति, नीति से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में अपना समग्र योगदान करें। इसके बाद मिलन कार्यक्रम के तहत प्रो. सिकंदर कुमार ने गांव कोट के एक बूथ पर कार्यकर्ता के घर जाकर भोजन किया व कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed