फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Badsar College has no physical teacher for last 10 years

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर महाविद्यालय में 10 वर्षों से शारीरिक शिक्षक नहीं

Tue, 02 Jul 2024 08:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी नहीं ले पा रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग, अभ्यास भी होता है प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में करीब 10 वर्षों से शारीरिक शिक्षक नहीं है। वर्तमान में बड़सर कॉलेज में कोई शारीरिक शिक्षक या खेल कोच मौजूद नहीं है। ऐसे में जो विद्यार्थी खेलों में रुचि रखते हैं या स्कूल के स्तर पर खिलाड़ी रह चुके हैं उनके खेलने के लिए कोई उचित व्यवस्था बड़सर कॉलेज में नहीं की गई है। अगर खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी करनी हो तो न तो खेल सामग्री पूरी है और न ही उन्हें ट्रेनिंग देने वाला कोई व्यक्ति मौजूद है। कॉलेज के विद्यार्थियों समीर, रुद्राक्ष, पारस, रमन, कविता, कामिनी, कोमल, ममता, सौरभ, संजू आदि ने कहा कि ऐसे काफी मौके आते हैं जब हमें अन्य कॉलेज में या अन्य जगह पर जाकर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना पड़ता है और जहां विभिन्न जगहों से खिलाड़ी आए होते हैं, लेकिन ट्रेनिंग ढंग से न होने के कारण कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। हालांकि कॉलेज में काफी ऐसे छात्र हैं जो अच्छे खिलाड़ी हैं और कई खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं।


कोच न होने की वजह से उनकी तैयारी में कमी रह जाती है। काफी बार इस विषय में प्राचार्य के समक्ष बात रखी है, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। बड़सर कॉलेज में वर्तमान समय में एक खेल का मैदान तो है, लेकिन उसे भी अच्छे से विकसित करने की जरूरत है। वहीं, पूरे कॉलेज में महज एक बैडमिंटन कोर्ट है। जहां पर अक्सर विद्यार्थी धूप सेंकते हुए ही दिखेंगे। वहीं, स्पोर्ट्स रूम में जो खेल सामग्री रखी है, उसका भी सदुपयोग अच्छे से नहीं हो पा रहा है। वर्तमान समय में कॉलेज में करीब 900 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस बारे में प्राचार्य राकेश कुमार ने कहा कि अभी उन्होंने कुछ दिन पहले ही कार्यभार संभाला है और धीरे-धीरे सब समस्याओं को हल कराया जाएगा। हालांकि, अभी शारीरिक शिक्षक के तौर पर कॉलेज के ही एक अध्यापक को अतिरिक्त चार्ज दिया हुआ है। वहीं, जो भी अन्य समस्याएं हैं उन्हें भी जल्द ही दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed