{"_id":"663797a671b1c74556047a04","slug":"babas-city-echoed-with-the-hymns-of-paunahari-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-126979-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के भजनों से गूंजी बाबा की नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के भजनों से गूंजी बाबा की नगरी
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 50 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालु सवेरे ही कतारों में लग गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया था। पंजाब सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु गेंहूू की फसल का रोट लेकर पौणाहारी के दरबार पहुंचे।
मंदिर में कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने बाबा का गुणगान करते हुए दर्शन किए। शनिवार देर शाम से ही मंदिर में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। मंदिर के आसपास की सराय बुक हो गई थीं। शनिवार देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। वहीं, रविवार को शाहतलाई से श्रद्धालु दंडवत करते हुए मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे। पंजाब से श्रद्धालुओं का जत्था भी मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचा। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, मंदिर के बाहर यातायात को सुचारू रूप से चलाने में पुलिसकर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस बारे में मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम राजेंद्र गौतम ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। रविवार को मंदिर में 50 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।