{"_id":"668930d24f216c185e02f4a8","slug":"baba-balak-nath-trust-seeks-suggestions-for-maintenance-of-ration-store-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-131014-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ ट्रस्ट ने राशन स्टोर के रखरखाव के लिए मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ ट्रस्ट ने राशन स्टोर के रखरखाव के लिए मांगे सुझाव
विज्ञापन
ट्रस्ट ने खाद्य आपूर्ति विभाग बड़सर के निरीक्षक से किया पत्राचार
राशन घोटाले और अवैध रूप से राशन बेचने पर रोक लगाने के लिए मांगे हैं सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ ट्रस्ट ने राशन स्टोर के रखरखाव के लिए सुझाव मांगे हैं। इसके लिए बाबा बालकनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने खाद्य आपूर्ति विभाग बड़सर के निरीक्षक से पत्राचार किया है। बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से गेहूं, घी, आटा एवं अन्य खाने पीने की वस्तुएं श्रद्धालुओं की ओर से बाबा के दरबार में अर्पण की जाती हैं। बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट इस चढ़ावे को अपने लंगर में इस्तेमाल करता है लेकिन गेहूं, देसी घी एवं आटा ज्यादा मात्रा में हो जाता है जिस कारण मंदिर न्यास को इसे बेचा जाता है।
आटा 12 रुपये प्रति किलो के हिसाब से और देसी घी 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाता है। मंदिर प्रशासन ने इसके लिए सीमा का निर्धारण किया है कि एक पर्ची पर एक व्यक्ति को इतना ही राशन मिलेगा। लेकिन, बीच-बीच में मंदिर में बिना रसीद के सामान बेचने के मामले दर्ज होते हैं। इससे बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की छवि भी धूमिल होती है। न्यास अध्यक्ष ने निरीक्षक से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है कि इस प्रकार के मामलों को कैसे रोका जाए। क्या किया जाए कि इस प्रकार के मामले भविष्य में बाबा की नगरी में न देखने को मिले। इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जाए जिससे पारदर्शिता से यह सारा काम हो। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन एवं एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि राशन बिक्री की तमाम प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के प्रयास किए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग से भी इस सिलसिले में पत्राचार किया गया है।