{"_id":"677bbe8e963245e9c708c66d","slug":"ayushman-cards-of-elderly-people-will-be-made-on-the-spot-in-private-hospitals-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-145104-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निजी अस्पतालों में मौके पर बनेंगे बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निजी अस्पतालों में मौके पर बनेंगे बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड
Tue, 07 Jan 2025 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Jan 2025 04:57 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान पैनल में शामिल अस्पतालों के लिए शुरू की गई सुविधा
कार्ड बनते ही शुरू कर दिया जाएगा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड आयुष्मान पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में भी बन सकेंगे। अगर किसी 70 वर्ष या फिर उससे अधिक आयु के वृद्ध के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है तो निजी अस्पताल पहुंचते ही मौके पर उनका कार्ड बना दिया जाएगा।
कार्ड बनने के साथ मरीज का इलाज भी आरंभ कर दिया जाएगा। सरकार की ओर से वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए यह प्रक्रिया आरंभ की है। कम समय में अधिक से अधिक वृद्धजनों को आयुष्मान योजना के तहत लाया जा सकेगा। ऐसे में 70 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। पहले यह कार्ड बनाने की सुविधा संस्थागत संस्थानों और लोक मित्र केंद्रों में थी, लेकिन काम में तेजी लाने के लिए आयुष्मान पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में कार्ड बनाने की सुविधा आरंभ हुई है।
अब तक जिले में बने हैं 1,16,753 आयुष्मान कार्ड
जिला हमीरपुर में 1,16,753 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इन कार्डों से 18 निजी और सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लोगों की ओर से उठाया जा रहा है। योजना में अधिकतर बीमारियों को शामिल किया गया है। इस कार्ड से सालाना पांच लाख रुपये तक का निशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
कोट
-70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्ध आयुष्मान पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। लोक मित्र और संस्थागत संस्थानों में पहले से ही कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिला में करीब 1,16,753 कार्ड बनाए जा चुके हैं। कार्ड के माध्यम से सालाना पांच लाख रुपये तक निशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है।-प्रवीन चौधरी, सीएमओ हमीरपुर