Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Awareness will increase for HPV vaccination

Hamirpur (Himachal) News: एचपीवी टीकाकरण के लिए बढ़ेगी जागरूकता

Sat, 25 Apr 2026 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 25 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Awareness will increase for HPV vaccination
एचपीवी टीकाकरण बारे एक स्कूल में जानकारी देते जिला स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य। स्रोत : स्वास्थ्य
हमीरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्कूलों में जाकर किशोरियों और शिक्षकों को एचपीवी संक्रमण, उससे होने वाले जोखिम और एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी दे रहे हैं।
स्कूल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कम उम्र से ही लड़कियों को इस बीमारी के प्रति सचेत किया जा सके। स्वास्थ्य कर्मी छात्राओं को सरल भाषा में समझा रहे हैं कि एचपीवी कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हो सकते हैं और वैक्सीन किस प्रकार सुरक्षा प्रदान करती है।
विज्ञापन

साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण करवा सकें। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह पहल न केवल बीमारी की रोकथाम में मददगार होगी, बल्कि भविष्य में कैंसर के मामलों को कम करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में पिछले महीने से किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा है, जो पहले केवल शनिवार और रविवार को होता था, लेकिन अब यह रोजाना जिले के 32 स्वास्थ्य केंद्रों में किया जा रहा है।

जिले में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की 4,388 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से अब तक 1,006 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है।

कोट

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को निशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। अभिभावकों से आग्रह है कि वह पात्र लड़कियों का टीकाकरण जरूर करवाएं। -डॉ. अजय कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी



एचपीवी टीकाकरण बारे एक स्कूल में जानकारी देते जिला स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed