फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Awareness rally was organised regarding road safety.

Hamirpur (Himachal) News: सड़क सुरक्षा के प्रति रैली निकाल किया जागरूक

Sat, 27 Dec 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally was organised regarding road safety.
टौणी देवी स्कूल के विद्यार्थी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए। स्रोत : संस्थान - फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक
टौणी देवी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के आदर्श रोड सेफ्टी क्लब ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बाजार में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग करना तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को बढ़ावा देना रहा। रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में आकर्षक पोस्टर, चार्ट और स्लोगन लिए हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए।
विज्ञापन

वहीं, नारा लेखन प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम स्थान, कनिका ने द्वितीय स्थान तथा चेतना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में गौरव प्रथम, अंशिका, प्रज्ञान द्वितीय तथा पलक तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की छात्रा कनिका ने भी इस अवसर पर सड़क सुरक्षा विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करती हैं। रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार की जन-जागरूकता गतिविधियां निरंतर आयोजित करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed