फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Awareness created about ill effects of drug addiction

Hamirpur (Himachal) News: नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक

Fri, 25 Apr 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 25 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Awareness created about ill effects of drug addiction
बड़सर स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करते एसपी हमीरपुर भगत सिं
बड़सर(हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में वीरवार को जिला पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत शिक्षा के स्तर में गुणवता लाने, नशा-खोरी को रोकने के लिए किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को वार अंगेस्ट ड्रग्स अभियान और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों, सड़क सुरक्षा, पुलिस कार्यप्रणाली, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया, यातायात नियमों की अनुपालना, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन, महिला सशक्तिकरण तथा नशे व शराब के दुष्परिणामों व कुप्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने सामुदायिक पुलिस योजना के तहत पुलिस और आम नागरिकों के बीच संबंध को मजबूत करने व मिलकर अपराध को निपटने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को अपने व अभिभावकों के मोबाइल फोन में 112 एप और ड्रग फ्री हिमाचल एप को डाउनलोड करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर सूचित करने के बारे में कहा गया। कार्यक्रम में 200 स्कूली बच्चे तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed