फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Awareness and cooperation necessary to deal with disaster: Sanjay

आपदा से निपटने के लिए जागरूकता और सहयोग जरूरी : संजय

Fri, 14 Jun 2024 01:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Awareness and cooperation necessary to deal with disaster: Sanjay
जाहू स्कूल में मॉक ड्रिल आयोजन को लेकर बैठक में उपस्थित रहे। संवाद
जाहू में खंड स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के आयोजन के लिए हुई तैयारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में प्रस्तावित खंड स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने की। उन्होंने कहा कि आपदा के लिए तैयार रहना सरकार के साथ आम आदमी का भी कर्तव्य है। वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश में बारिश के रूप में आई प्रलयकारी आपदा से काफी नुकसान हुआ है।

ऐसी आपदाओं के बचने के लिए प्रदेश भर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हों तथा आपदा से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए आपदा प्रबंधन की कमेटियों को गठन किया गया है ताकि समय-समय में इससे जागरूकता फैले और नुकसान न्यूनतम हो। बैठक में स्कूल के 50 एनएसएस स्वयंसेवियों व अन्य छात्रों ने विभिन्न मुद्राओं में मॉक ड्रिल करने की तैयारी की। इस दौरान विद्यार्थियों को ब्लैक, रेड, यलो व ग्रीन कैटेगिरी में बांटा गया। प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर, भोरंज के तहसीलदार बालकृष्ण, योगराज चंदेल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed