फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Audience dance to the tunes of Punjabi singer Miss Pooja

डेट उत्थे जाणा कैंदा फोर्ड ते पर झूमा पंडाल

Thu, 10 Nov 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
Audience dance to the tunes of Punjabi singer Miss Pooja
मिस पूजा - फोटो : file photo

हमीर उत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक मिस पूजा ने दर्शकों को खूब नचाया। इस दौरान मिस पूजा ने मैं तेरा शुक्र करां गीत से कार्यक्रम का शुरुआत की। इसके बाद मिस पूजा ने डेट उत्थे जाणा कैंदा फोर्ड ते, मेरे पिछे ऐवें पेट्रोल फूंक के वे तैनूं की मिलदा, जट्टी नूं क्रेज, मिरजा बेली बण मिरजा और ताजमहल आदि गानों पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

विज्ञापन


उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर पंडाल में बैठे दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। संजय लगवाल म्यूजिकल ग्रुप से मिस पूजा को कार्यक्रम में लाने के लिए जिला प्रशासन के साथ करार हुआ था। हिमाचली स्टार कलाकार कुमार साहिल ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


इसके अलावा मुकारिकपुर के त्रिलोचन सिंह, कांगड़ा की मनीषा चोपड़ा, करसोग की प्रतिभा ठाकुर, कांगड़ा के त्रिगर्त बैंड, शिमला के विवेक राजता, सौरभ म्यूजिकल ग्रुप शिमला, मां भीमाकाली म्यूजिकल ग्रुप रामपुर शिमला, हार्दिक म्यूजिकल ग्रुप शिमला, बिलासपुर के रविंद्र कुमार और मंडी की रेखा चौहान ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय कलाकारों में सुजानपुर के सरवण कुमार, रीना ठाकुर, रुचि, रितेश अग्निहोत्री, बीएस म्यूजिकल ग्रुप भोरंज, मनील म्यूजिकल ग्रुप भोरंज, त्रिलोक चंद, बड़सर के विद्या म्यूजिक कला मंच, सुजानपुर की पिंको देवी, लोक सांस्कृतिक कला मंच हमीरपुर, हमीरपुर की पिंकी और सुनीता, मनोहर लाल वशिष्ठ, रणजीत सिंह, मोनिका सुमन, राकेश कुमार ने प्रस्तुतियां दीं।

साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं में हीन संदल, अर्चन बाला, प्रियंका, रीनू, शिवा, रजत, हर्ष कौशल, मैगनेट पब्लिक स्कूल, अश्मिता एसडी पब्लिक स्कूल, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल हमीरपुर, सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर और एंजल प्लेटिनम स्कूल की वृष्टि ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।


अर्नव ने किया आश्चर्यचकित
हमीरपुर के रहने वाले पांच वर्षीय अर्नव ने अपनी विलक्षण बुद्धि से दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। यह बच्चा किसी भी वर्ष की तिथि के दिन को कुछ ही पल में बता सकता है। एसडीएम सुजानपुर बलवान चंद इस लड़के को मंच पर लेकर आए थे। बच्चे की कला देखकर सीपीएस और उपायुक्त के अलावा दर्शा दीर्घा में मौजूद लोग भी दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed