{"_id":"67eae110297f5a09de0fedf2","slug":"attention-to-government-hospitals-in-matters-of-delivery-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-152094-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रसव के मामले में सरकारी अस्पतालों को तवज्जो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रसव के मामले में सरकारी अस्पतालों को तवज्जो
Tue, 01 Apr 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रसव के मामले में लोगों का विश्वास सरकारी अस्पतालों पर बना हुआ है। निजी अस्पतालों के मुकाबले सरकारी अस्पतालों को खास तवज्जो मिल रही है।
पिछले माह जिला में हुए प्रसव के आंकड़े यह बयां करते हैं। फरवरी माह में जिला के सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 422 प्रसव हुए हैं, जिनमें सरकारी अस्पतालों में 312 व निजी अस्पतालों के कुल 110 प्रसव शामिल हैैं। खास बात यह है कि अकेले डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ही फरवरी माह में 292 प्रसव हुए तथा महिलाओं ने शिशुओं को जन्म दिया है। वहीं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब इस संख्या को और बढ़ाने के प्रयास में लगा हुआ है।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य योजनाएं जिसका लाभ गर्भवती महिलाओं की ओर से लिया जाता है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पहली बार महिला के गर्भवती होने पर पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक प्रसव सरकारी अस्पतालों में होना सुनिश्चित किया जा सके।