फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   atm froud one arrested

मक्कड़ गांव का 28 वर्षीय युवक एटीएम धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

Fri, 29 May 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के गांव मक्कड़ के रहने वाले 28 वर्षीय युवक को पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी युवक को 1 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 19 मई को भोरंज उपमंडल कठियानी जार, डाकघर कड़ोहता की रहने वाली वीना कुमारी पत्नी राम लाल ने पुलिस में इस संदर्भ में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि वह भोरंज के बस्सी बाजार में गई हुई थी। इस दौरान वह यूको बैंक के एटीएम से पैसे निकालने लगी तो एक अंजान युवक ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसे मोबाइल पर 11500 रुपये खाते से निकलने का मैसेज आया। महिला ने धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की सहायता को बड़सर के मक्कड़ के रहने वाले निखिल ठाकुर की शिनाख्त की। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed