फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   As the fruits ripen, flowers bloom again on apple plants.

Hamirpur (Himachal) News: फल पकने के साथ सेब के पौधों पर दोबारा खिल गए फूल

Mon, 15 Jul 2024 03:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
आम की तरह बारहमासी सेब भी दो बार देने लगे किसानों को फसल
विज्ञापन


बागवान ने नेरी महाविद्यालय की नर्सरी से पौधे खरीदकर लगाया है बगीचा
क्षेत्र की जलवायु और तापमान पर निर्भर करती है फ्लावरिंग : शशि
संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत रंगस में सेब के पौधों पर फल पकने के साथ-साथ दोबारा नए फूल खिलने से किसानों के चेहरे पर रौनक है। किसान शिवेश राणा ने कहा कि हाल ही में मई-जून में सेब के पौधे पर लगे फल पके हैं और दोबारा पौधे पर फूल का निकलना अपने आप में एक नई बात है। बारहमासी आम की तरह अब सेब भी वर्ष में दो बार फसल देने लगे हैं। सब के पौधे पर खिले फूल यदि फल के रूप में विकसित होते हैं तो ऐसे सेबों की व्यावसायिक खेती करके किसान अच्छा आर्थिक लाभ कमा सकते हैं। इन सेब के पौधों को उन्होंने नेरी महाविद्यालय की नर्सरी से खरीदा है। महाविद्यालय से लाने के बाद उन्होंने इस अपने बगीचे में लगाया है। इस बारे में नेरी महाविद्यालय के फल विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विभाग अध्यक्ष डॉ. शशि शर्मा ने कहा कि लो चिलिंग यानी कम ऊंचाई वाले और कम ठंडे क्षेत्रों में लगे सेब के बगीचों में कई बार ऐसा हो जाता है। लेकिन, ऐसी स्थिति में दोबारा से फूल आने पर उत्पादन इतना ज्यादा नहीं हो पाता। यह सब क्षेत्र की जलवायु और तापमान पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed