फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   As the evening fell darkness spread in wards four and five of Naidun Nagar Palika

Hamirpur (Himachal) News: होली उत्सव धमाल मचाएंगे गायक कुलविंद्र बिल्ला और शबाब शाबरी

Tue, 11 Mar 2025 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 12 को करेंगे सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

समारोह की तीसरी संध्या प्रदेश के लोक कलाकारों को समर्पित रहेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर । सुजानपुर में 12 से 15 मार्च तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2025 के लिए सभी तैयारियां जोरों पर हैं। उपायुक्त एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 मार्च शाम को लगभग साढे चार बजे भव्य शोभायात्रा और ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ करेंगे। वह चौगान में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, अन्य सार्वजनिक उपक्रमों, संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी करेंगे।
इसी दिन शाम को वह कला केंद्र में दीप प्रज्जवलन के साथ उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण जाने-माने हास्य कलाकार एहसान कुरैशी, इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार और प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक शबाब शाबरी होंगे। उपायुक्त ने बताया कि उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या रात 12 बजे तक होगी, जबकि अन्य तीन सांस्कृतिक संध्याएं रात 10 बजे तक होंगी। उन्होंने बताया कि दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस संध्या में प्रसिद्ध पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला, पहाड़ी गायक ईशांत भारद्वाज और कई अन्य नामी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह संध्या पूरी तरह पहाड़ी लोक कलाकारों के लिए समर्पित रहेगी। इसमें नाटी किंग कुलदीप शर्मा, अभिज्ञा बैंड और हिमाचल प्रदेश के कई अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। चौथी एवं आखिरी संध्या में पंजाबी गायक सुक्खी और बॉलीवुड गायिका ऋतु पाठक के अलावा कई अन्य कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed