फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Arsh and Deeksha tops in 1500 metre race

1500 मीटर में अर्श पठानिया और दीक्षा अव्वल

Sat, 08 Oct 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 08 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Arsh and Deeksha tops in 1500 metre race
sports - फोटो : amar ujala

डीएवी स्कूल हमीरपुर राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के खेल मैदान में नेशनल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन करवा रहा है। तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ उपायुक्त मदन चौहान ने किया। स्कूल प्रधानाचार्य पीसी वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

विज्ञापन


इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्पोर्ट्स मीट में 1500 मीटर, डिस्कस थ्रो और हाई जंप के मुकाबले हुए। 1500 मीटर में लड़कों के वर्ग में देहरा का अर्श पठानिया पहले, ऊना का चिराग दूसरे और पराश तीसरे पायदान पर रहा।
विज्ञापन


वहीं लड़कियों में देहरा की दीक्षा पहले, बिलासपुर की दिव्यांशी दूसरे और नेरचौक की तनु तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में अभिनव, आलमपुर का बितिक दूसरे, सुंदरनगर का मनन तीसरे पायदान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों में शिमला का साक्षी राणा पहले, हमीरपुर की वर्णिका दूसरे और बरमाणा की शगुन पाठक तीसरे पायदान पर रहे। ऊंची कूद में शिमला का साहिल पहले, देहरा का निशांत दूसरे और परवाणू के राहुल शर्मा और अंकित भाटिया तीसरे स्थान पर रहे।


प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। स्कूल प्रधानाचार्य पीसी वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। समापन समारोह में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed