{"_id":"601d5bd28ebc3e74a86222df","slug":"army-school-sujanpur-prinicipal-joined-hamirpur-hp-news-sml3599227131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन मनोज कुमार सैनिक स्कूल के नए प्रिंसिपल नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन मनोज कुमार सैनिक स्कूल के नए प्रिंसिपल नियुक्त
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
सैनिक स्कूल सुजानपुर के प्रिंसिपल कैप्टन मनोज कुमार।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के प्रिंसिपल पद पर नई नियुक्ति के आदेश भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने जारी किए हैं। नए आदेशों के तहत नौ सेना के कैप्टन मनोज कुमार माहवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। नए आदेशों के तहत कैप्टन मनोज कुमार ने स्कूल में ज्वाइन कर लिया है जबकि, निवर्तमान प्रधानाचार्य कैप्टन एके पॉल को अभी तक तबादला आदेश नहीं मिले हैं। आगामी आदेशों तक कैप्टन एके पॉल स्कूल में ही रहेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला से खास बातचीत में नए प्रधानाचार्य कैप्टन मनोज माहवार ने बताया कि वे मूलत: छत्तीसगढ़ के बस्तर के रहने वाले हैं। उन्होंने भारतीय नौ सेना में वर्ष 2003 में बतौर सब लेफ्टिनेंट ज्वाइन किया। इससे पहले नौ सेना हेडक्वार्टर स्थित नौ सेना महासागर विज्ञान और मौसम विज्ञान स्कूल में सेवाएं दे रहे थे। कैप्टन मनोज ने बताया कि सैनिक स्कूल को स्टाफ के सहयोग से ऊंचाई तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना और स्कूल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।