फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Arjun bark stall attracted attention

Hamirpur (Himachal) News: अर्जुन छाल के स्टाल ने खींचा ध्यान

Sun, 26 Apr 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 26 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Arjun bark stall attracted attention
जाहू मेवा उत्सव में स्वदेशी उत्पाद बेचती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। तीन जिलों के संगम स्थल जाहू में आयोजित मेवा उत्सव इस वर्ष स्वास्थ्य और परंपरागत आयुर्वेदिक ज्ञान के अनूठे संगम के रूप में उभरकर सामने आया है। उत्सव में मुंडखर की संतोष कुमारी द्वारा लगाया गया अर्जुन छाल का स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
यह स्टॉल न केवल लोगों को अपनी ओर खींच रहा है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैला रहा है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के मेवे और स्थानीय उत्पाद भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

संतोष कुमारी एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। उन्होंने इस उत्सव में अर्जुन की छाल को प्रमुखता से प्रस्तुत किया है। उन्होंने 150 ग्राम छाल के पैकेट की कीमत मात्र 30 रुपये रखी है, जिससे यह आम लोगों की पहुंच में आसानी से उपलब्ध हो सके। उनके इस प्रयास की स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आए पर्यटकों ने भी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अर्जुन की छाल आयुर्वेद में लंबे समय से उपयोग में लाई जाती रही है। इसे विशेष रूप से हृदय रोगों और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में लाभकारी माना जाता है। इसका उपयोग काढ़े के रूप में किया जाता है।

उत्सव में पांच महिलाओं को स्टॉल लगाने के लिए विशेष स्थान दिया गया है, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर मिला है।
मेले में आए राकेश, पूजा, संदीप, मीरा और कांता सहित अन्य लोगों ने बताया कि आज के समय में लोग तेजी से प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपचारों की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन छाल के बारे में उन्होंने पहले सुना तो था, लेकिन यहां आकर इसके बारे में विस्तार से जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed