फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Apply for vacant Anganwadi posts till 25th

Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी के खाली पदों के लिए 25 तक करें आवेदन

Fri, 06 Jun 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 06 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी(हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना टौणी देवी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। रिक्त पदों को भरने के लिए 25 जून शाम 05:00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय टौणी देवी में सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र चमनेड-1, आंगनबाड़ी केंद्र कैहडरू-1 और आंगनबाड़ी केंद्र टिक्कर अप्पर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। जबकि, आंगनबाड़ी केंद्र चमनेड-1, रोहलवीं पट्टा, घुराड़, पंधेड़, लपोदू, बधानी, दलालड़, करसोह-2, ठाणा टिक्कर, महेशक्वाल, दरब्यार, जंडल, बगवाड़ा-1 और जोल दर्जियां में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन

आवेदक की आयु 25 जून 2025 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। आवेदक कम से कम बारहवीं पास हो और सभी संसाधनों से उसके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक न हो। आय के संबंध में तहसीलदार या नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र ही मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया कुल 25 अंकों के आधार पर होगी। दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के लिए प्रार्थी को 28 जून को सुबह 10:00 बजे सीडीपीओ कार्यालय टौणीदेवी में मूल प्रमाण पत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष उपस्थित होना होगा।

इस संबंध में अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। चयन प्रक्रिया संबंधी जानकारी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र, महिला मंडल, ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य तथा खंड विकास समिति के सदस्य के पास भी उपलब्ध रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed