फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Applications for Anganwadi Worker and Assistant Posts in Sujanpur till June 23

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए 23 जून तक आवेदन

Sat, 06 Jun 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 06 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना सुजानपुर के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 23 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर एक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त है। इसके अलावा ग्राम पंचायत दाड़ला के मिहाड़पुर, करोट के करोट, जोल पलाही के जोल, चमियाणा के झुलानी एवं भरमाड़ तथा ग्राम पंचायत डेरा के टिक्करू आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के एक-एक पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि पात्र महिलाएं 23 जून शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए। साथ ही उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए यदि कोई कार्यरत सहायिका आवेदन करती है तो उसका मानदेय परिवार की वार्षिक आय में शामिल नहीं किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया कुल 25 अंकों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed