फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Application for 18 posts of Anganwadi in Nadaun till 20th September

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में आंगनबाड़ी के 18 पदों के लिए आवेदन 20 सितंबर तक

Tue, 27 Aug 2024 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
23 सितंबर को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन। बाल विकास परियोजना नादौन के अंतर्गत 18 आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पड़े 18 पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 20 सितंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन में सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पांच और सहायिका के 13 पद शामिल हैं। आंगनबाड़ी केंद्र जलाड़ी भढियारां, ग्वालपत्थर-एक, कांगू जागीर, कोहला और आंगनबाड़ी केंद्र मांजरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र हरमंदिर, लेड बनोह, बैहरड, गाहली, बुधवीं, डोडवीं, लोअर हरेटा-दो, मनसाई, गलोड़ खास, मझोट, हटली, नादौन-4बी और आंगनबाड़ी केंद्र रैल में सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।

आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष तक और शैक्षणिक योग्यता कम से कम बारहवीं पास होनी चाहिए तथा उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो तथा उसका आय प्रमाण पत्र कार्यकारी दंडाधिकारी की ओर से जारी किया गया हो। अगर कोई आंगनबाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसके मानदेय को शामिल करने से छूट मिलेगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन संजय गर्ग ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपना आवेदन अपने पूर्ण विवरण एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां संलग्न करके 20 सितंबर को शाम पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन में जमा करवा सकती हैं। उम्मीदवारों के साक्षात्कार 23 सितंबर को इसी कार्यालय में आरंभ होंगे। आवेदकों को साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed