फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   aparajita,aparajita100 million,aparajita hamirpur

खान-पान का ध्यान रखें महिलाएं, खून की कमी से होती है परेशानी : चौधरी

Mon, 30 Dec 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
aparajita,aparajita100 million,aparajita hamirpur
भोरंज के सुंगरवाड़ में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित सीडीपीओ व विद्यार्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं और बेटियां अपने खान-पान का विशेष ध्यान नहीं रखती हैं। इस कारण उनमें एचबी यानी खून की कमी आ जाती है। इससे महिलाओं और बेटियों को गर्भावस्था और अन्य मामलों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह बात सीडीपीओ भोरंज जीतराम चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्र सुंगरवाड़ में अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बेटी है अनमोल, बालिका समृद्धि योजना और महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ यदि घरेलू हिंसा हो रही हो तो वे पुलिस या महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में शिकायत दें। ऐसे में विभाग के प्रोटेक्शन अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करेंगे। कहा कि महिलाओं को अत्याचारों का सामना नहीं करना चाहिए, बल्कि ऐसी स्थिति का डटकर सामना करें और शिकायत दर्ज करवाने में हिचकिचाहट न करें। इस अवसर पर गांव की संगीता देवी की गोद भराई की रस्म भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

अपराजिता अभियान सराहनीय : सरोज
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी ने कहा कि अमर उजाला का यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है। इसमें महिला उत्थान और सशक्तीकरण संबंधी जानकारी मिल रही है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सराहनीय कार्य कर रहा अमर उजाला : निर्मला
वृत्त पर्यवेक्षक भोरंज निर्मला देवी ने कहा कि इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी महिलाओं, किशोरियों और युवतियों को मिली है। विभाग भी ऐसी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन करवाता है। अमर उजाला समूह भी महिला सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय योजनाओं की जानकारी मिली : मुस्कान
मुस्कान का कहना है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी मिली है। विभाग बेटियों के उत्थान के लिए क्या सहायता देता है, इसके बारे में भी कार्यक्रम में पता चला है। अन्य लोगों को भी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगी।
स्वस्थ रहने के मिले टिप्स : ऐना
ऐना का कहना है कि अधिकारी ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए एवं खान-पान का ध्यान रख एचबी को संतुलित बनाए रखने के लिए कहा। क्योंकि महिलाओं में खून की कमी अक्सर पाई जाती है तो इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
घरेलू हिंसा अधिनियम पर करेंगी जागरूक : ईवा
ईवा का कहना है कि घरेलू हिंसा जैसे अपराधों का वह विरोध करती है। विभाग इस अपराध पर कार्रवाई करता है। वह क्षेत्र की महिलाओं व अपनी जानने वाली महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे जागरूक करेंगी।

कुपोषण की जानकारी मिली : कुंता
वृत्त पर्यवेक्षक तरक्वाड़ी कुंता राणा का कहना है कि कुपोषण के बारे में भी महिलाओं को जानकारी मिली है। इस रोग के बारे में अगर महिलाएं जागरूक रहेंगी तो अपने खान-पान का विशष ध्यान रखेंगी। वहीं, कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी सीडीपीओ ने उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed