{"_id":"6ada6c2aea9f92ddbb08927b","slug":"anurag-will-honor-30-female-athletes-from-ncoe-hamirpur-on-his-birthday-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-212963-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जन्मदिन पर अनुराग एनसीओई हमीरपुर की 30 महिला खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जन्मदिन पर अनुराग एनसीओई हमीरपुर की 30 महिला खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित
Fri, 23 Oct 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर 24 अक्तूबर को अपने 52वें जन्मदिन के अवसर पर हमीरपुर के गांधी चौक में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) हमीरपुर की 30 महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे आयोजित होगा। जन्मदिन के अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर सबसे पहले गांधी चौक में आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर पूर्णाहुति देंगे। इसके बाद कन्या पूजन कर सुख, समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करेंगे।
इसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एनसीओई हमीरपुर की 30 महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह के माध्यम से खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के जरिए नारी सम्मान और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया जाएगा।