फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag Thakur said that train could not reach Hamirpur because of Congress Govt

Anurag Thakur: 'कांग्रेस सरकार की वजह से हमीरपुर नहीं पहुंच पाई रेल, केंद्रीय आपदा राशि का किया दुरुपयोग'

Fri, 17 May 2024 05:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 17 May 2024 05:08 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से सांसद प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार आज तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रेल पहुंचाने के लिए जमा किए जाना वाला प्रदेश का शेयर नहीं जमा करवा पाई है जिससे आज हमीरपुर की जनता रेल सेवाओं से वंचित रही है। 

विज्ञापन
Anurag Thakur said that train could not reach Hamirpur because of Congress Govt
अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार आज तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रेल पहुंचाने के लिए जमा किए जाना वाला प्रदेश का शेयर नहीं जमा करवा पाई है जिससे आज हमीरपुर की जनता रेल सेवाओं से वंचित रही है। यह आरोप केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से सांसद प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा के मंडप गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लगाए। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार से पूछा की उन्होंने 28 हजार करोड़ के कर्ज का आखिर किया क्या।

विज्ञापन


विज्ञापन


'कांग्रेस के कारण हमीरपुर नहीं पहुंच पाई रेल'
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने मात्र लिखकर देना था कि रेलवे के लिए 25 प्रतिशत राशि हम खर्च करेंगे, लेकिन कांग्रेस नेताओं की संकीर्ण सोच के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में रेलवे का विस्तार किया कई रेल गाड़ियां चलवाई, लेकिन हमीरपुर में कांग्रेस के कारण रेल आज तक नहीं पहुंच पाई। उन्होंने बताया कि उन्होंने जितना विकास हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में करवाया वह कांग्रेस की सोच से भी परे है और आने वाले समय में भी विकास की रफ्तार को मोदी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'आपदा में कांग्रेस ने चहेतों को दिया लाभ'
वहीं, चुनावी जनसभा में अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर भी जमकर जुबानी हमले बोले। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सांसद को कम निधि मिलती है, लेकिन विधायकों को ज्यादा मिलती है फिर भी सीएम अभी तक अढ़ाई करोड़ में से मात्र करीब 25 लाख ही बांट पाए हैं। इसके साथ ही आपदा के दौरान केंद्र से मिले 17 सौ करोड़ में से भी कांग्रेस की प्रदेश सरकार केवल 14 सौ करोड़ के करीब व्यय कर पाई है और इसमें भी अभी 200 करोड़ की राशि बाकी बचती है। अनुराग ठाकुर ने सख्त लहजे में कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपनी जेब से एक फूटी कौड़ी भी जनता के लिए खर्च नहीं की। उन्होंने कहा कि आपदा में भी कांग्रेस ने अपने चहेतों को ही लाभ देने का काम किया है जिसे अब जनता किसी भी सूरत में माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed