फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag Thakur reaction On Sachin Pilot comment bjp-is-clean-from-the-south-half-from-the-north

Anurag Thakur: सचिन पायलट की टिप्पणी पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- सबने देखा राजस्थान से कांग्रेस का सफाया

Sun, 21 Apr 2024 01:00 PM IST
एएनआई Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Apr 2024 01:00 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर शनिवार को तंज कसा कि 'साउथ से साफ और नॉर्थ से हाफ'। जिस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ''सभी ने देखा कि विधानसभा चुनाव में राजस्थान से कांग्रेस का सफाया कैसे हो गया।''

विज्ञापन
Anurag Thakur reaction On Sachin Pilot comment bjp-is-clean-from-the-south-half-from-the-north
अनुराग ठाकुर - फोटो : एएनआई

विस्तार

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर जिले को रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के भाजपा के 'साउथ से साफ और नॉर्थ से हाफ' के बयान पर चुटकी लेते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान की जनता ने चुनावों में ही कांग्रेस को साफ कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में आती है तो लोगों के साथ किया वायदे को भूल जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जब नॉर्थ ने जानकारी दिया था तब वह दक्षिण भारत में जाकर देश विरोधी ताकतों के समर्थन से जीत कर आए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर देश को बांटने की सोच रखने वाले अलगाववादियों को पार्टी में शामिल करने के आरोप भी लगाए।

विज्ञापन


'राहुल गांधी की सोच देश को कमजोर करने वाली'
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी और समाजवादी नेता अखिलेश यादव के बयानों पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच देश को कमजोर करने की है। हमीरपुर में बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के द्वारा परमाणु हथियार काम करने के बयान पर तंज करते हुए कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब हथियारों के नाम पर दलाली करती थी और अब सत्ता से बाहर होने के बाद देश को कमजोर करने के लिए इस तरह के बयान दे रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



'कांग्रेस के बयान देश को कमजोर करने वाले'
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण की नीति अपनाई है और कांग्रेस शासित कर्नाटक में जहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के अलावा बम विस्फोट होते हैं, लेकिन कांग्रेस चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि विश्व की स्थिति को देखते हुए भारत को सैन्य शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है, लेकिन कांग्रेस के बयान देश को कमजोर करने के लिए दिए जा रहे हैं।


'भाजपा का लक्ष्य 400 पार'
लोकसभा चुनाव में भाजपा 150 सीटें भी नहीं जीत पाएगी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि 2007 के चुनाव में भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने इकट्ठे होकर चुनाव लड़ा था और जनता ने उन्हें साफ कर दिया था उन्होंने कहा कि देश की जनता इन भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ और उनका सफाया होना तय है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि इन चुनावों में भाजपा का लक्ष्य 400 पार करने का है, जबकि कांग्रेस का लक्ष्य 40 सीटों से अधिक सीटों जीतने का है ।

'जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ'
समाजवादी नेता की मोदी की गारंटी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी चुभ रहा है, क्योंकि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दे रही है।उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस पार्टी 60 सालों में नहीं कर पाई थी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गरीब कल्याणकारी योजना के चलते करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास ना नेता है और ना नीति है और उनकी नीयत में भी खोट है। जिसके चलते जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed