फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag Thakur becomes Chairman of Parliamentary Committee on Coal, Mines and Steel Affairs

Hamirpur (Himachal) News: अनुराग ठाकुर बने कोयला, खान और इस्पात मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष

Fri, 27 Sep 2024 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर संसद की कोयला, खान और इस्पात मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। अनुराग सिंह ठाकुर 31 सांसदों की इस संसदीय समिति की अध्यक्षता करेंगे। संसद की कोयला, खान और इस्पात मामलों की संसदीय समिति संबंधित मंत्रालयों की नीति बनाने में अपने सुझाव देने, बजटीय प्रावधानों में देश व मंत्रालय हित में अपने मत रखने, मंत्रालयों की नीतियों तथा कामकाज पर संसद सदस्यों एवं केंद्रीय मंत्री के बीच अनौपचारिक चर्चा आदि महत्वपूर्ण कार्य करती है। अत्यधिक काम और व्यस्तता के चलते संसद का बहुत सा काम सभा की समितियों की ओर से निपटाया जाता है, जिन्हें संसदीय समितियां कहते हैं। इस से पूर्व अनुराग ठाकुर हाल ही में लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में चुने गए हैं। यह समिति सरकार के वार्षिक वित्त लेखों और व्यय को पूरा करने के लिए सदन की ओर से दी गई राशि के विनियोग को दर्शाने वाले लेखों की जांच करने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed