फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag removed from cabinet under Plan B: Parmar

प्लान बी के तहत मंत्रिमंडल से बाहर किए अनुराग : परमार

Mon, 17 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल ने जेपी नड्डा पर साधा निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राज्य सभा के पूर्व सांसद एवं भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता कृपाल परमार ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पर सियासी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश भाजपा के संगठन की हालत खराब हुई है। राजनीति में छोटे कद के लोगों को ऊंचे पदों पर बैठाया गया, जिससे पार्टी को बुरे दिन देखने पड रहे हैं और आने वाला समय इससे भी बुरा होगा।


उन्होंने कहा कि हमीरपुर में सोची-समझी साजिश के तहत अनुराग ठाकुर के लिए चक्रव्यूह बिछाया गया। अनुराग ठाकुर जब यहां के चक्रव्यूह से निकल गए तो प्लान बी के तहत दिल्ली में मंत्रिमंडल के चक्रव्यूह में फंसा दिए गए और वे कैबिनेट से बाहर हो गए। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। जेपी नड्डा पहले हमीरपुर से चुनाव लड़ना चाहते थे, फिर उन्होंने मंडी और कांगड़ा में हाथ-पांव मारे। जब कुछ न बना तो गुजरात चले गए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता जानना चाहती है कि उन्होंने हिमाचल से पलायन क्यों किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जीते हुए सांसद को मंत्रिमडल में शामिल न करने से कार्यकर्ताओं में रोष है। नड्डा के आरएसएस के ऊपर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि उनका बयान भाजपा के लिए आत्मघाती साबित हुआ है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतिश कुमार और चंद्रबाबू नायडु की बैसाखियों पर खड़े हैं तो उसका एक प्रमुख कारण नड्डा का बयान ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed