फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anti ragging posters will soon be put up in the medical college

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में शीघ्र लगाए जाएंगे एंटी रैगिंग पोस्टर

Thu, 20 Mar 2025 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 20 Mar 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
Anti ragging posters will soon be put up in the medical college
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में आयोजित एंटी रैगिंग कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते प्राचार्य रमेश
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बुधवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने की। मेंबर सेक्रेटरी डॉ. श्रुति ने एंटी रैगिंग बैठक का एजेंडा रखा।
विज्ञापन

इस दौरान निर्धारित किया गया कि मेडिकल कॉलेज, अकादमिक ब्लॉक, लैब, हॉस्टलों में एंटी रैगिंग पोस्टर लगाए जाएंगे। वहीं शीघ्र ही एमबीबीएस के विद्यार्थियों को पहचान पत्र भी दिए जाएंगे। किसी भी छात्र के साथ रैगिंग जैसी घटना न हो, इसके लिए पुलिस भी समय-समय पर हॉस्टलों की जांच करती है। वहीं यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसार अस्पताल में एंटी रैगिंग सेल भी बनाया जाएगा। यह सैल यूजीसी की तरफ से एंटी रैगिंग के संबंध में आने वाली जानकारी आदि उपलब्ध करवाएगा। कॉलेज के प्रचार डॉक्टर रमेश भारती ने कहा कि इस संस्थान में आज तक कोई भी रैगिंग का मामला सामने नहीं आया है। भविष्य में भी ऐसा कोई मामला सामने ना आए, इसके लिए एंटी रैगिंग कमेटी गंभीरता से कार्य कर रही है। प्रशिक्षुओं को समय-समय पर एंटी रैगिंग के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed