{"_id":"65469552a7c5d2d15a0b15a9","slug":"another-person-arrested-in-fraud-case-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-13014-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धोखाधड़ी के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धोखाधड़ी के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
हमीरपुर। पटना उच्च न्यायालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले मेंं सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। गौरव सैणी को पुलिस ने गत दिवस हरियाणा से हिरासत में लिया। यह व्यक्ति पूर्व में गिरफ्तार नीलम सैणी का भाई है और शांति सैणी का बेटा है। शनिवार को गौरव को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे सात नवंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है।
वहीं, नीलम सैणी व उसकी मां शांति सैणी को जमानत मिल गई है। बड़सर पुलिस ने गत दिवस हरियाणा से इन दो महिलाओं को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। संजय कुमार और उनके पुत्र निखिल कुमार निवासी बीहडू ने पुलिस थाना बड़सर में मामला दर्ज करवाया है। पटना हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर नीलम सैणी और उसकी मां ने पीड़ित से पांच लाख रुपये ऐंठे हैं। इस बारे में डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है। वहीं छानबीन की प्रक्रिया जारी है।