फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   annual function

कोमल है कमजोर नहीं पर प्रस्तुति देकर बटोरीं तालियां

Sat, 21 Dec 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
annual function
कन्या स्कूल बिझड़ी के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बिझड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कांगड़ा ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन कमल नयन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्याध्यापक यतिंद्र मल्होत्रा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा समाज में फैली बुराइयों पर भी कटाक्ष किया। अनु व उसकी सहेलियों ने कोमल हैं कमजोर नहीं हैं बेटियां.. गाना गाकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने समाज में फैल रही नशे की बुराई पर चिंता जताई और इससे बचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कन्या विद्यालय में बच्चियों को सरकार की ओर से सुरक्षित और बेहतर पढ़ाई का माहौल दिया जा रहा है। विद्यालय में आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लासरूम के अलावा हाईटैक इंफ्रास्टक्चर मुहैया करवाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में मेधावियों को ट्राफियां और इनाम बांटे गए। इस अवसर पर पंचायत प्रधान मीना कुमारी, दलजीत कौशल, जागीर सिंह, नानक चंद शर्मा, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, रजनी बाला सहित अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed