फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Annual function celebrated in Hariom Public School

Hamirpur (Himachal) News: पेंशन, पे स्केल और एरियर न मिलने पर बिजली बोर्ड के पेंशनर आक्रोशित

Wed, 03 Jan 2024 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हमीरपुर जिले की बैठक मंगलवार को जिला प्रधान केके कपिल की अध्यक्षता में हुई। इसमें बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनरों का वेतन और पेंशन नव वर्ष की पहली तारीख को न दिए जाने पर आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष डीसी ढटवालिया, जिला प्रधान केके कपिल व महासचिव लालचंद परमार ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन तथा प्रदेश सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण ऐसे चिंता जनक हालात पैदा हो गए हैं। इससे एक जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान का एरियर, लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और डीए का भुगतान मौजूदा सरकार का एक वर्ष बीत जाने जाने पर भी नहीं हो पाया है। अब तो नववर्ष की पहली तारीख को वेतन और पेंशन का भुगतान न करके यह दर्शा दिया है कि सरकार कितनी असंवेदनशील है। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन तथा प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनके वेतन व पेंशन संशोधित वेतनमान का एरियर तथा महंगाई भत्ते का भुगतान जल्द नहीं किया तो प्रदेशभर के कर्मचारियों तथा पेंशनरों में पनप रहा रोष व आक्रोश ज्वलंत रूप धारण कर लेगा। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान राम आसरा शर्मा, उपप्रधान देशराज शर्मा तथा ओपी चंदेल, महासचिव लाल चंद्र परमार, अतिरिक्त महासचिव कमलजीत ठाकुर, वित्त सचिव अशोक शर्मा, संयुक्त सचिव चंद्रशेखर, संगठन सचिव एके कतना, ऑडिटर मुकेश, हमीरपुर यूनिट सचिव केएल शर्मा, नादौन यूनिट के प्रधान ओपी धीमान, सचिव चमेल सिंह, बड़सर यूनिट के प्रधान सरवन शर्मा, सचिव सोमदत्त धीमान सहित जिलाभर के पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डीसी ढटवालिया, पूर्व मुख्य अभिनेता केडी डोगरा, एसडी अग्निहोत्री हरदीप ठाकुर, अजीत शर्मा तथा सीएस चंदेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed