फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Annual band function celebrated at Him Academy School Vikasnagar

हिम अकादमी स्कूल विकासनगर में मनाया वार्षिक बैंड समारोह

Sun, 20 Nov 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Annual band function celebrated at Him Academy School Vikasnagar
हिम अकादमी स्कूल विकास नगर में बैंड कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में रविवार को वार्षिक बैंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तहसीलदार सदर हमीरपुर अनिल कुमार मनकोटिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने विद्यालय की ओर से चलाए गए सेवा कार्यक्रम की सराहना की। इस उत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जहां एक ओर गणेश वंदना से भारतीय धार्मिक संस्कृति की झलक दिखाई, वहीं वेस्टर्न डांस तथा गाउन डांस ने अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कक्षा नवमी, दसवीं और जमा एक के विद्यार्थियों ने संपूर्ण वर्ष का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि व प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को वार्षिक पारितोषिक वितरित किए गए। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन आरसी लखनपाल, वाइस चेयरपर्सन चंद्रप्रभा लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्य नैना लखनपाल तथा अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा तथा उप प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed