फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anjali took oath as CSCA President

Hamirpur (Himachal) News: सीएससीए के अध्यक्ष पद पर अंजली ने ली शपथ

Fri, 18 Oct 2024 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
नादौन कॉलेज में सीएससीए के पदाधिकारियों के लिए आयोजित किया शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में शुक्रवार को नवनिर्वाचित कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ के पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने की। प्रो. भगवती शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान सीएससीए और इसके उद्देश्य के बारे में छात्रों को अवगत करवाया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम, प्रो. कल्पना, प्रो. मंजू ठाकुर आदि ने छात्रों को गोपनीयता की शपथ दिलवाई। अध्यक्ष पद पर एमएससी गणित प्रथम सत्र की अंजली ने शपथ ली। सभी कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया। उपाध्यक्ष पद के लिए बीकॉम तृतीय वर्ष की पायल शर्मा ने शपथ ग्रहण की।


सचिव के रूप में बीए द्वितीय वर्ष के लेखराज तथा संयुक्त सचिव के रूप में बीसीए प्रथम सत्र से अनमोल गौतम ने शपथ ली। इसके अलावा शैक्षणिक सदस्यों के रूप में नेहा कुमारी, निशा कुमारी, नीता कुमारी, मोनिका कुमारी, दीपिका, दीपाली, तनु भारती, कृतिका कुमारी, काजल जसवाल, आरती, शालिनी, श्रेया डोगरा, सिमरन, प्रांशुल, रीतू कुमारी, अंकिता, शिवानी कौंडल, भूमिका, कंगना कुमारी, कविता, रीधिका जैन, सुजल जंगा, नीतू, कामिनी और शिवम ने शपथ ली। सह पाठ्यक्रम गतिविधियों के सदस्यों में इशा, तुषार, रोहित राणा, कोमल, साहिल, शिल्पा, वंशिका शर्मा, मुस्कान चौधरी, अभिषेक, आरुषि, अनमोल, मीनाक्षी और कनिका शर्मा ने भी शपथ ग्रहण की। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें महाविद्यालय की प्रगति के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सीएससीए प्रभारी प्रो. कल्पना चड्ढा ने समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed