{"_id":"66f2caa19564efe1930106fc","slug":"anil-thakur-won-gold-in-chess-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-136777-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चेस प्रतियोगिता में अनिल ठाकुर ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चेस प्रतियोगिता में अनिल ठाकुर ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में शुरु हुई खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्यातिथि उच्च शिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर स्कूल में अंडर-19 छात्र वर्ग की जिलास्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में मंगलवार को अंडर-19 छात्र वर्ग की जिलास्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसके शुभारंभ पर मुख्यातिथि के रूप में उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपनिदेशक ने दीप प्रज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया। खिलाडिय़ों की ओर से मार्च पास्ट की सलामी दी गई। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपनिदेशक अनिल कौशल ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। दो दिवसीय खेलों में जिला के 55 स्कूलों के करीब 525 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ी चेस, भारोत्तोलन, फुटबाल, हॉकी, हैंडबाल, कुश्ती, बॉक्सिंग, पीईटी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यहां से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यकारी प्रधानाचार्य रजनी ने उपनिदेशक अनिल कौशल को स्मृति चिनह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबलों में चेस प्रतियोगिता की विभिन्न कैटागिरी में हिम गुरुकुल स्कूल से अर्पित शर्मा, ताल स्कूल से आदित्य राजपूत, लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल से रितिक बनियाल, हैप्स विकास नगरू से शौर्य पटियाल, चौरी स्कूल से अनिल ठाकुर ने गोल्ड जीता। इसके अलावा कुश्ती में 55 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षय, 60 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम शर्मा, 67 किलोग्राम भार वर्ग में ध्रुव, 73 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल ठाकुर, 81 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक ठाकुर, 89 किलोग्राम भार वर्ग में वंशित पटियाल, 96 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य, 102 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित और 102 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग से अंशुल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।