फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Aniket in speech, Sonia first in slogan writing

भाषण में अनिकेत, नारा लेखन में सोनिया, कला प्रतियोगिता में विशाल प्रथम

Fri, 15 Jul 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Aniket in speech, Sonia first in slogan writing
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से बचत भवन हमीरपुर में विश्व युवा कौशल दिवस मनाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के बचत भवन में शुक्रवार को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन जिला कौशल विकास निगम की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम में आईटीआई रैल, आईटीआई भोरंज, डिग्री कॉलेज सुजानपुर, डिग्री कॉलेज नादौन और नाइलेट केंद्र हमीरपुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। देबश्वेता बनिक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की बेरोजगारी की चुनौतियों को दूर करने के उद्देश्य से हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को उद्यमियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और स्वरोजगार की तरफ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास निगम युवाओं को अलग-अलग विषयों में प्रशिक्षण दे रहा है। उन्होंने युवाओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही कौशल विकास और स्वरोजगार से संबंधित सभी योजनाओं का इसका भरपूर लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाषण , कला और नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अनिकेत प्रथम, रुपाली द्वितीय, नेहा तृतीय स्थान पर रही। नारा लेखन में सोनिया प्रथम, पंकज द्वितीय, अंजना तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा कला प्रतियोगिता में विशाल पटियाल प्रथम, साक्षी द्वितीय, कल्पना तृतीय स्थान पर रहीं। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में एसडीएम हमीरपुर मुनीश कुमार सोनी और एनआरएलएम प्रोजेक्ट डायरेक्टर लतिका ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर जिला के उद्यमी सपना शर्मा, सुनीता तथा हेमलता विशेष रूप से उपस्थित रहीं और स्वरोजगार से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक मीनाक्षी, जिला ट्रेनिंग समन्वयक अश्वनी तथा मोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed