{"_id":"6705426d1b2a07315107af6c","slug":"anger-among-pensioners-due-to-not-getting-pension-on-time-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-137863-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: समय पर पेंशन न मिलने से पेंशनरों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: समय पर पेंशन न मिलने से पेंशनरों में रोष
Wed, 09 Oct 2024 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ की बिझड़ी खंड इकाई की बैठक मंगलवार को खंड प्रधान नरेंद्र सिंह बन्याल की अध्यक्षता में मैहरे में हुई। बैठक का संचालन खंड महासचिव तोता राम जंजुआ ने किया, जिन्होंने उपस्थित सदस्यों को खंड इकाई में चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।
बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकार की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनवरी 2016 से पेंशन संशोधन की बकाया राशि, लीव-एनकैशमेंट, कम्युटेशन, ग्रैच्युटी, और महंगाई भत्ते की किस्त का एरियर अभी तक नहीं दिया गया है। इसके अलावा, पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान बजट की कमी के कारण रुका हुआ है।
पेंशनरों का बकाया वर्षों से सरकार के पास पड़ा है, और अब पेंशन का समय पर भुगतान भी नहीं हो रहा है, जिससे पेंशनरों का रोष बढ़ रहा है। बैठक में जिला प्रधान केसी गौतम ने खंड पदाधिकारियों से सत्र 2025-27 के लिए सदस्यता कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा ने भी पेंशनरों के लिए बकाया राशि के भुगतान में हो रही देरी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ते की चार किस्तें और अन्य देय राशि का भुगतान न होने से पेंशनर्स आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। बैठक में अन्य प्रमुख सदस्यों में संरक्षक परस राम ठाकुर, करतार सिंह ढिल्लों, ज्ञान चंद, और रवि दत्त शर्मा शामिल थे।