फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   An offering of Rs 54 lakh was made in Deotsidh.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में चढ़ा 54 लाख रुपये का चढ़ावा

Mon, 20 Apr 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 20 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार उमड़ रही है। सोमवार को मंदिर ट्रस्ट द्वारा जारी चढ़ावे के विवरण के अनुसार एक ही दिन में कुल 54,12,890 रुपये की आमद दर्ज की गई। ट्रस्ट कार्यालय से जानकारी के अनुसार इस राशि में 30,68,000 रुपये सामान्य चढ़ावे से, जबकि 3,59,000 रुपये बकरों की नीलामी से प्राप्त हुए। इसके अलावा 19,85,890 रुपये दान स्वरूप श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए। मंदिर में नकदी के साथ-साथ बहुमूल्य धातुएं भी चढ़ाई गईं। श्रद्धालुओं ने 5 ग्राम 20 मिलीग्राम सोना और 389 ग्राम 820 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की। विदेशी मुद्रा के रूप में भी बड़ी संख्या में भेंट प्राप्त हुई है। इसमें इंग्लैंड पाउंड 260, अमेरिकी डॉलर 138, यूरो 310, कनाडा डॉलर 125, ऑस्ट्रेलिया डॉलर 10 सहित अन्य देशों की करेंसी शामिल है। मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने बताया कि शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक भीड़ मंदिर में थी। मंदिर में चढ़ने की चढ़ावा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed