{"_id":"631cce89a2078b48d01c1cd7","slug":"amrit-mahotsav-aims-at-creating-a-sense-of-respect-for-the-nation-usha-hamirpur-hp-news-sml4212778190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत महोत्सव का लक्ष्य राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना : ऊषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत महोत्सव का लक्ष्य राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना : ऊषा
विज्ञापन
डीएवी स्कूल सलासी में पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को पूरा देश बड़े उत्साह के साथ मना रहा है। इस कड़ी में शनिवार को हमीरपुर शहर के साथ लगते डीएवी स्कूल सलासी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कर्नल कृष्ण लगवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दड़ूही की प्रधान ऊषा बिरला ने भी शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। ऊषा बिरला की तरफ से महिलाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। बिरला ने कहा कि आज पूरा देश जहां आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75 वर्ष मना रहा है।
अमृत महोत्सव को मनाने का मुख्य लक्ष्य देश और प्रदेश के प्रति गौरव व सम्मान की भावना पैदा करना है। जयराम सरकार पूरे हिमाचल में 75 कार्यक्रम आयोजित करके इस महत्वपूर्ण अवसर को शानदार बना रही है। जनता को हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक धरोहर के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। साथ ही उन्हें भी सम्मानित एवं याद किया जा रहा है, जिन्होंने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।