फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Amar of Samirpur, Ankita of Majhog Sultani became the best athlete

समीरपुर का अमर, मझोग सुल्तानी की अंकिता बने बेस्ट एथलीट

Thu, 01 Sep 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Amar of Samirpur, Ankita of Majhog Sultani became the best athlete
बिझड़ी में समाप्त हुई अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मंत्री वीरेंद्र - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिझड़ी में आयोजित जिलास्तरीय अंडर-14 एथलेटिक खेल प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हो गया। समापन समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 65 स्कूलों के 587 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में हाई स्कूल समीरपुर ने गोल्ड, हिम अकादमी स्कूल हीरानगर ने सिल्वर और बाहल ठाकरू स्कूल ने कांस्य पदक जीता। 200 मीटर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर हड़ेटा ने गोल्ड, एमपीपीएस स्कूल मलोटी ने सिल्वर और प्रदेश पब्लिक स्कूल ऑफ साइंस बणी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में हाई स्कूल समीरपुर ने गोल्ड, हिम अकादमी स्कूल हीरानगर ने सिल्वर, जबकि गुरुकुल स्कूल हमीरपुर ने कांस्य पदक जीता। शॉटपुट में सेवन स्टार बणी पहले स्थान पर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोल सप्पड़ तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में हाई स्कूल गुलेला प्रथम, हाई स्कूल जोल सप्पड़ द्वितीय और हाई स्कूल चकमोह तीसरे स्थान पर रहा। ऊंची कूद में सेवन स्टार बणी प्रथम, धंगोटा स्कूल द्वितीय और प्रदेश पब्लिक स्कूल ऑफ साइंस बणी तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

लड़कियों की100 मीटर रेस में हाई स्कूल समीरपुर प्रथम, हिम अकादमी हीरानगर द्वितीय, बाहल ठाकरू स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग से बेस्ट एथलीट समीरपुर स्कूल का अमर पुजार रहा। जबकि, लड़कियों में मझोग सुल्तानी की अंकिता बेस्ट एथलीट रहीं। मुख्यातिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। मंत्री ने इस खेल प्रतियोगिता को स्वर्गीय डॉ. राकेश बबली के नाम पर समर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा, एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा, दिवंगत राकेश बबली के पिता बंशीधर, भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, कृृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन कमल नयन, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed