फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All ration depots should have QR code payment scanners: DC

सभी राशन डिपुओं में हों क्यूआर कोड पेमेंट स्कैनर : डीसी

Thu, 05 Sep 2024 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल पेमेंट से डिपो होल्डरों और उपभोक्ताओं को होगी सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में उचित मूल्य की दुकानों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की वस्तुओं की बिक्री में उपभोक्ताओं में डिजिटल पेमेंट के प्रचलन को बढ़ावा देने के लिए गठित जिलास्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल भुगतान की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिले की समस्त 314 उचित मूल्य की दुकानों यानी राशन डिपुओं में डिजिटल पेमेंट सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं। आजकल उपभोक्ताओं की ओर से किसी भी सेवा व वस्तु के मूल्य के भुगतान के लिए डिजिटल पेमेंट को अधिमान दिया जा रहा है। इसी के मद्देनजर जिले की सभी उचित मूल्य की दुकानों में यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं। डिजिटल भुगतान एक पारदर्शी प्रणाली है और क्रेता एवं विक्रेता के लिए भी काफी सुविधाजनक है। उपायुक्त ने सहकारी सभाओं के सहायक पंजीयक को निर्देश दिए कि वे सहकारी सभाओं के माध्यम से संचालित किए जा रहे सभी डिपुओं में क्यूआर कोड पेमेंट स्कैनर की उपलब्धता सुनिश्चित करें। प्रत्येक डिपो में ऐसी जगह पर डिजिटल अदायगी के बोर्ड प्रदर्शित होने चाहिए, जिन पर आम उपभोक्ता की तुरंत नजर पड़ सके। उपायुक्त ने सभी उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया है कि वे अपनी उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता को नकद भुगतान के बजाय डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दें। प्रत्येक ब्लॉक में हर तिमाही के दौरान सर्वाधिक डिजिटल पेमेंट करवाने वाली दुकानों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर एडीएम राहुल चौहान ने कहा कि आम उपभोक्ताओं में डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, सहकारिता विभाग और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जागरूकता शिविर भी लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed