फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All programs will be shared with lunch in school

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल में दोपहर के भोजन के साथ सभी कार्यक्रम होंगे साझा

Fri, 01 Mar 2024 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
झगड़ियाणी स्कूल में हुई क्लस्टर समिति की बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी में शुक्रवार को क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसएमसी प्रधान रीता शर्मा ने की। बैठक में राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला झगड़ियाणी एवं दोनों विद्यालयों के अध्यापक व प्राध्यापक उपस्थित रहे। बैठक में प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणौत ने सभा में उपस्थित गणमान्य सदस्यों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए समेकित मार्गदर्शिका के लगभग 37 बिंदुओं से अवगत करवाया जो शिक्षा सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से प्राप्त हुई है। इसके बाद सर्व सहमति से क्लस्टर कमेटी का गठन किया गया।

इसमें प्रताप सिंह रणौत प्रधानाचार्य को अध्यक्ष, सीएचटी सुमन कुमारी को सचिव, रीता शर्मा एसएमसी प्रधान, उषा ठाकुर, कैप्टन बिहारी लाल शर्मा, कुशल कुमार, रिपु दमन को सदस्य चुना गया। बैठक में सर्व सगमति से यह निर्णय लिया गया कि प्रार्थना सभा और दोपहर भोजन को साझा किया गया है। इसे सुचारू रूप से से चलाया जाएगा एवं इसमें समयसारिणी के अनुसार प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पुस्तकालय, वर्चुअल क्लासरूम, खेल उपकरणों को आगामी सत्र में साझा करने की योजना तैयार की गई। इसके अतिरिक्त आवश्यकता एवं शैक्षणिक क्षमता के अनुसार अध्यापकों का समन्वय करने के लिए योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed