फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All officers should understand the vote counting process well: Tripathi

मतगणना की प्रक्रिया को अच्छी तरह समझें सभी अधिकारी : त्रिपाठी

Sun, 07 Jul 2024 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
मतगणना सुपरवाइजरों और सहायकों के प्रथम पूर्वाभ्यास में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने मतगणना केंद्र पर तैनात होने वाले सभी मतगणना सुपरवाइजरों और सहायकों को निर्देश दिए हैं कि वे मतगणना की प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ लें। 13 जुलाई को मतगणना के समय भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करें, ताकि इस प्रक्रिया को किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद के बगैर संपन्न करवाया जा सके। शनिवार को बचत भवन में आयोजित मतगणना सुपरवाइजरों और सहायकों के प्रथम पूर्वाभ्यास के दौरान सामान्य पर्यवेक्षक ने ये निर्देश दिए। चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कहा कि मतगणना का कार्य, किसी भी चुनाव का अंतिम एवं सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। इसमें पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस दौरान मतगणना केंद्र पर उपस्थित विभिन्न उम्मीदवारों के एजेंटों में किसी भी तरह की शंका या भ्रांति की स्थिति उत्पन्न होने की नौबत नहीं आनी चाहिए तथा यह कार्य सुचारु ढंग से पूर्ण किया जाना चाहिए। सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि मतगणना सुपरवाइजरों और सहायकों के लिए एक और अभ्यास सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इसके बावजूद उन्हें अगर मतगणना की प्रक्रिया को लेकर कोई शंका रहती है तो वे निर्वाचन अधिकारी, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों या सीधे सामान्य पर्यवेक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी, निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार राजेश कौंडल और प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज ने भी मतगणना सुपरवाइजरों और सहायकों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed