फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Alert issued regarding avian influenza H9N2 disease

Hamirpur (Himachal) News: एवियन इन्फ्लूएंजा एच9एन2 बीमारी को लेकर अलर्ट जारी, मेडिकल कॉलेज में 42 बिस्तरों का अतिरिक्त वार्ड तैयार

Tue, 28 Nov 2023 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Alert issued regarding avian influenza H9N2 disease
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कैजुअल्टी वार्ड के बाहर और अंदर मरीज बिना मास्क के अपनी बारी का इंतजार
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने एवियन इन्फ्लूएंजा एच9एन2 बीमारी को लेकर जिला हमीरपुर में अलर्ट जारी कर दिया है। बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क पहनने के साथ ही दो गज की दूरी का पालन करने के निर्देश दिए हैं। राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एवियन इन्फ्लूएंजा एच9एन2 बीमारी की फैलने की संभावनाओं को देखते हुए अतिरिक्त वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन

हालांकि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तीन पीएसए आक्सीजन प्लांट सही ढंग से काम कर रहे हैं। प्लांट की पाइप लाइन से सभी वार्डों का अटैच किया हुआ है। इसके अलावा मरीजों को अगर किसी दूसरे बड़े अस्पताल में शिफ्ट करने की जरूरत होती है तो स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए ऑक्सीजन सिलिंडरों की भी व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस बीमारी से निपटने के लिए कैजुअल्टी वार्ड के साथ 42 बिस्तरों का एक वार्ड इस तरह के संदिग्ध मरीजों के लिए तैयार रखा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला के दूसरे अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। अगर इस तरह के संदिग्ध मरीज सामने आते हैं तो उन्हें हमीरपुर अस्पताल में भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके अग्निहोत्री ने बताया कि एवियन इन्फ्लूएंजा एच9एन2 बीमारी को लेकर टेस्टिंग नहीं हो सकती है। इस बीमारी की टेस्ट किट तैयार होने के बाद ही टेस्टिंग का कार्य किया जा सकता है। यह बीमारी ज्यादातर बच्चों और किशोरों को प्रभावित कर रही है। बीमारी से ग्रसित होने पर बच्चों में बुखार और सीने में दर्द के लक्षण आमतौर पर देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल प्रबंधन के साथ ही इस बीमारी की गाइडलाइन साझा कर दी है।



बीमारी से निपटने की तैयारियां पूरी

राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक अनिल वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एवियन इन्फ्लूएंजा एच9एन2 बीमारी से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखीं हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को मास्क और दो गज की दूरी का पालन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अस्पताल इस बीमारी के लक्षणों वाले मरीजों के लिए अलग वार्ड भी स्थापित कर दिया गया है, जिसमें 42 बिस्तर की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed