{"_id":"4e1c29dc148bb3528870760fdd67ea8f","slug":"alert-deptt-clean-the-water-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागा विभाग, टैंकों की सफाई हो गई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागा विभाग, टैंकों की सफाई हो गई शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
गंदा पेयजल सप्लाई करने के बाद आईपीएच विभाग जाग गया है। हथली पेयजल योजना के टैंकों की सफाई शुरू हो गई है। विभागीय अफसरों ने योजना का मुआयना कर सफाई करने के आदेश कर्मचारियों को दिए थे।
उसके बाद पेयजल भंडारण टैंकों को खाली करवाकर साफ कर दिया है। वहीं फिल्टर बेड को भी साफ किया जा रहा है। हथली पेयजल योजना से हमीरपुर शहर को पेयजल की सप्लाई होती है।
अमर उजाला ने 22 जनवरी शुक्रवार को ‘टैंकों में जमी काई वाला पानी ही पिला रहा विभाग’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग हरकत में आया। अफसरों ने योजना का मुआयना किया और उसके बाद सभी टैंकों की सफाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
अरसे से विभाग पेयजल भंडारण टैंकों की बिना सफाई किए पानी की सप्लाई कर रहा था। रविवार को विभाग ने दो पेयजल भंडारण टैंकों को खाली कर इन्हें साफ किया। फिल्टर बेड की रेत को भी निकाला गया। तीसरे पेयजल भंडारण टैंक के गंदे पानी को भी शाम के समय खाली कर दिया गया। तीसरे पेयजल भंडारण टैंक की सफाई सोमवार को होगी। विभाग ने फिल्टर बेड को भी दुरुस्त किया है।
....
पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। फिल्टर बैडों को भी साफ किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई जल्द करवाने के आदेश दे दिए गए हैं।
-नीरज भोगल, एक्सईएन आईपीएच विभाग हमीरपुर