{"_id":"b9f7ad4ddb623a220b29c25643b03516","slug":"agriculture-deptt-collects-3327-soil-samples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग ने भरे मृदा के 3327 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग ने भरे मृदा के 3327 सैंपल
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 31 Jan 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग ने मृदा सैंपलिंग का कार्य पूरा कर लिया है। विभाग ने 3327 मृदा के सैंपल भरे हैं। अब इन सैंपल का मृदा जांच कार्यशाला में परीक्षण किया जा रहा है। विभाग ने खरीफ सीजन में 1456 मृदा के सैंपल भरे थे। रबी सीजन में विभाग ने 1871 सैंपल भरे हैं। ब्लॉक स्तर से सैंपल जिला कृषि विभाग के पास पहुंच गए हैं। विभाग ने इस बार जीपीएस से मृदा के इस बार लिए हैं जिससे सैंपल वाली जगह का रिकार्ड रखा जा सके।
विज्ञापन
सभी खंडों से भरे गए मिट्टी के सैंपल स्वायल हेल्थ टेस्टिंग लैब पहुंच गए हैं। मृदा की जांच के बाद भूमि की गुणवत्ता का सही पता चलेगा। जीपीएस से सैंपल वाली भूमि का रिकार्ड ऑनलाइन रखा जा रहा है। इससे सैंपल वाली भूमि में आवश्यकता अनुसार उर्वरक डाले जा सकें। साथ ही, किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड दिए जा रहे हैं। इसमें संबंधित किसान की भूमि का पूरा डाटा उपलब्ध रहेगा। तीन साल में 76,140 स्वायल हेल्थ कार्ड किसानों को बांटने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
जिला में मृदा के सैंपल लेने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब मृदा के नमूनों की जांच लैब में की जाएगी। रिपोर्ट स्वायल हेल्थ कार्ड पर प्रदर्शित होगी। ये कार्ड किसानों को बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
- अजब कुमार नेगी, जिला मृदा जांच अधिकारी