{"_id":"6542a3191e6ff4b161044c92","slug":"agriculture-department-distributed-200-quintals-of-wheat-seeds-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12724-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कृषि विभाग ने 200 क्विंटल गेहूं का बीज किया वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कृषि विभाग ने 200 क्विंटल गेहूं का बीज किया वितरित
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कृषि विभाग ने तीन विक्रय केंद्रों में 200 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया। किसानों को गेहूं की बेहतर किस्म का बीज 21 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिया जा रहा है। इस बार कृषि विभाग ने पिछले गेहूं के बिजाई सीजन में 5000 क्विंटल बीज की मांग भेजी थी लेकिन इस बार छह हजार क्विंटल से ऊपर गेहूं का बीज विक्रय केंद्रों में बेचा जा चुका है। इस बार खेतों में अच्छी नमी बनी होने के कारण किसान ज्यादा बिजाई कर रहे हैं।
खेतों में अच्छी खाद और बेहतर किस्म का बीज इस बार किसान डाल रहे हैं ताकि उनकी पैदावार में वृद्धि हो सके। कृषि विभाग ने बुधवार को सुजानपुर विक्रय केंद्र में 20 क्विंटल, कांगू में 100 क्विंटल और नादौन में 80 क्विंटल गेहूं का बीज विक्रय केंद्रों में किसानों के लिए उपलब्ध करवा दिया है। यहां लोग बार-बार गेहूं के बीज की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से यह आपूर्ति की गई। जिला कृषि विभाग के उपनिदेशक सुरेश धीमान ने बताया कि बुधवार को सुजानपुर, कांगू और नादौन विक्रय केंद्रों में गेहूं का बीज उपलब्ध करवाया गया। इसकी बिक्री शुरू हो गई है। विभाग के विक्रय केंद्रों में 200 क्विंटल बीज वितरित किया गया।