फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Agniveer recruitment... 250 soldiers will take charge of security

Hamirpur (Himachal) News: अग्निवीर भर्ती... 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Sun, 08 Mar 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 08 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Agniveer recruitment... 250 soldiers will take charge of security
सिंथेटिक ट्रैक अणु में भर्ती तैयारियों का जायजा लेते एडीसी अभिषेक गर्ग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। अणु के सिंथेटिक ट्रैक में होने वाली थल सेना भर्ती रैली में इस बार 250 जवान सुरक्षा जिम्मा संभालेंगे। तैयारियों के संबंध में शनिवार को एडीसी अभिषेक गर्ग ने सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण कर बिजली सुविधा, शौचालयों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के प्रबंधों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसी टू डीसी चिराग शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली की अवधि नौ से 18 मार्च तक होगी और इसमें अंतिम दिन को रिजर्व दिन रखा गया है। इस भर्ती रैली में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के 3000 युवाओं का ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगी, जो कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके हैं।
विज्ञापन

इस भर्ती रैली में फिजिकल टेस्ट सहित मेडिकल टेस्ट भी करवाया जाएगा। इसके लिए यहां पर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रशासन और सेना की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं, ताकि रैली में भाग लेने वाले युवाओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों की ओर से अपनी शारीरिक क्षमता एवं प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाइयों के प्रयोग और रैली स्थल के आसपास संदिग्ध लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

रैली स्थल पर बिजली, पानी, अग्निशमन, शौचालय एवं सफाई, मेडिकल, इंटरनेट, कंप्यूटर्स-प्रिंटर्स और अन्य सुविधाओं तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed