{"_id":"6686af204c2fd8cf49051836","slug":"after-the-by-elections-cm-did-not-look-back-in-sujanpur-and-badsar-ashish-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-130923-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के बाद सीएम ने सुजानपुर और बड़सर में मुड़ कर नहीं देखा : आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के बाद सीएम ने सुजानपुर और बड़सर में मुड़ कर नहीं देखा : आशीष
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा मंच से लोगों को झुककर प्रणाम करते हुए। भाजपा।
सचित्र
कहा, मुख्यमंत्री से विकास कार्यों के लिए मिले, हर कार्य की उनके पास है सूची और दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सदर हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने वीरवार को ग्राम पंचायत ललीन में आयोजित नुक्कड़ सभाओं के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री दो दिन हमीरपुर में रहे और अपनी उपलब्धियां गिनाने के बजाय महज उन्हें ही कोसते रहे। उपलब्धियां तो मुख्यमंत्री तब गिनाते जब उन्होंने हमीरपुर के लिए कुछ किया होता। सरकार ने डेढ़ साल से अधिक का समय मित्रों और परिवार को सेट करने में लगा दिया।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की मौजूदगी में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए आशीष शर्मा ने कहा कि उनके पास उन सभी कार्यों की सूची है जिन विकास कार्यों को लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलते रहे लेकिन, मुख्यमंत्री ने उन दस्तावेजों को कचरे में डालने का काम किया। मुख्यमंत्री अब उपचुनाव में हमीरपुर में आ रहे हैं लेकिन इससे पहले उन्होंने कभी हमीरपुर की सुध नहीं ली। वह लगातार कहते आ रहे हैं कि विधायक केवल टेंडर के लिए मेरे पास आता था लेकिन सचिवालय का एक-एक कर्मचारी गवाह है कि उनके कमरे के बाहर बैठने के बावजूद अप्रैल 2023 के बाद उन्होंने मुझे मिलने तक का समय नहीं दिया। हमीरपुर जिला में एचपी शिवा प्रोजेक्ट का मुख्य कार्यालय खोलने, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अस्पताल का प्रशासनिक विभाग खोलने, विधानसभा क्षेत्र में 18 विभिन्न लिंक रोड बनाने, धनेड क्षेत्र में आईटीआई, ताल क्षेत्र में कोई बड़ा संस्थान, गसोता महादेव का सौंदर्यीकरण व पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग भी मुख्यमंत्री से की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। एक बस स्टैंड का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री ने तब किया जब राज्यसभा के चुनाव वाला एपिसोड हुआ। मुख्यमंत्री अभी उपचुनाव में हमीरपुर आ रहे हैं लेकिन इन चुनावों के बाद वह न तो हमीरपुर की सुध लेंगे और न ही हमीरपुर के लोगों की। इससे पहले वह सुजानपुर और बड़सर में भी यही कहकर गए थे कि मुख्यमंत्री आपका हूं और आपके बीच में रहूंगा। लेकिन चुनाव के बाद एक बार भी वह इन विधानसभा क्षेत्रों में नहीं गए।