{"_id":"6845ddc8842be5867f07eee4","slug":"after-six-months-consumers-will-get-refined-oil-in-depots-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-157955-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छह माह बाद डिपुओं में उपभोक्ताओं को मिलेगा रिफाइंड तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छह माह बाद डिपुओं में उपभोक्ताओं को मिलेगा रिफाइंड तेल
Mon, 09 Jun 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राशन कार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में छह माह बाद रिफाइंड तेल मिलेगा। सिविल सप्लाई हमीरपुर के पास हमीरपुर-ऊना के डिपुओं के लिए रिफाइंड तेल सहित अन्य वस्तुओं की सप्लाई आ गई है।
सिविल सप्लाई ने डिपुओं में सप्लाई भेजना शुरू कर दी है। सिविल सप्लाई हमीरपुर के पास जिला हमीरपुर और जिला ऊना आते हैं। दोनों ही जिलों के लिए डेढ़ लाख लीटर तेल की मांग है। इसे सस्ते राशन की दुकानों में भेजना आरंभ कर दिया गया है। वहीं, सरसों के तेल की भी पांच लाख लीटर की सप्लाई शुरू हो गई है।
छह माह से डिपुओं में रिफाइंड तेल नहीं मिल रहा था। इस कारण उपभोक्ताओं को महंगे दाम में रिफाइंड तेल खरीदना पड़ रहा था। इस माह डिपुओं में रिफाइंड तेल की उपलब्धता हो गई है। डिपुओं में सरकार की ओर से राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर राशन दिया जाता हैं। इनमें तीन दालें, चीनी, चावल सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं। गौर रहे कि सिविल सप्लाई हमीरपुर के तहत कुल 2,96,699 राशनकार्ड बने हैं।
विज्ञापन
इनमें 1,48,039 हमीरपुर और ऊना में 1,48,660 राशनकार्ड हैं। वहीं, दोनों ही जिलों में उचित मूल्य की करीब 616 दुकानें हैं।