{"_id":"632b4ceee98f06139e5ceeac","slug":"after-meeting-khanna-and-indu-dhiman-s-attitude-turns-sharp-hamirpur-hp-news-sml422491841","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना और इंदु से मुलाकात के बाद धीमान के तेवर तीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना और इंदु से मुलाकात के बाद धीमान के तेवर तीखे
विज्ञापन
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लगमनवी गांव में पहुंचने पर पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान का स्वागत करते क
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सांसद इंदु गोस्वामी के प्रयास के बावजूद पूर्व भाजपा विधायक डॉ. अनिल धीमान के तेवर ठंडे नहीं हुए हैं।
हालही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल भी भोरंज में अलग-अलग कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता का संदेश देकर गए हैं। इसके बावजूद पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी सभाएं तेज कर दी हैं।
पार्टी प्रभारी अविनाश राय खन्ना और इंदु गोस्वामी ने 16 सितंबर को डॉ. धीमान के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी ताकि चुनाव में सब ठीक रहे। इसके बावजूद डॉ. धीमान मैदान में डटे हैं। उनकी सक्रियता ासे भाजपा विधायक कमलेश कुमारी की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। भाजपा में सिर-फुटौवल से कांग्रेस खुश नजर आ रही है।
विज्ञापन
धीमान ने बुधवार को लगमनवी और समकरी गांव में में जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट कटने पर भाजपा नेतृत्व के आदेशों का पालन किया था। परंतु पांच सालों में भोरंज विधानसभा क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ताओं विशेष रूप से उनके समर्थकों की जमकर अनदेखी हुई है।
इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धीमान ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है कि भोरंज क्षेत्र से समाज सेवा और विकास पर चुनाव लड़ा जाएगा। इस दौरान पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष जैमल सिंह ठाकुर, जोगिंद्र सिंह राणा और अन्य उपस्थित रहे।