फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   After defeating partymen as independent, back in the party

अपनों को हराकर बीजेपी में वापसी

Sat, 16 Jan 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
After defeating partymen as independent, back in the party

पंचायत और निकाय चुनावों में अपने ही पार्टी प्रत्याशियों को हराकर जीते कई जनप्रतिनिधि घर वापसी कर रहे हैं। अब तक वापसी करने वाले सबसे अधिक मामले कांग्रेस के बजाय जिला भाजपा हमीरपुर से हैं। जिला भाजपा ने जिला परिषद और नगर परिषद व नगर पंचायतों में पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे।

विज्ञापन


पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जीताने में जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने खूब मेहनत की। इसी बीच कई पार्टी कार्यकर्ताओं को कुछेक पार्टी समर्थित प्रत्याशी रास नहीं आए और खुद चुनाव मैदान में कूद गए। जिला परिषद और नगर परिषद में बागी होकर निर्दलीय चुनाव में कूदने के आंकड़े पंचायत प्रधान, उपप्रधान और बीडीसी चुनावों में अधिक देखने में आए। पार्टी प्रत्याशियों को हराने वाले ये प्रत्याशी चुनाव नतीजों के बाद फिर से पार्टी में लौट गए।
विज्ञापन


इससे निर्दलीय चुनाव में कूदे इन प्रतिनिधियों ने अपनी ताकत का एहसास भी पार्टी का करा दिया। वहीं, पार्टी में शामिल होकर इस बात के भी संकेत दे दिए कि वह पार्टी से बाहर नहीं गए। नगर परिषद हमीरपुर और जिला परिषद के जीते प्रत्याशियों को बीजेपी ने वापस ले लिया है। अब बीजेपी के पास नगर परिषद हमीरपुर, सुजानपुर और जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत है। दो नगर परिषदों और जिला परिषद में बीजेपी से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सुजानपुर नगर परिषद से राजेंद्र राणा के समर्थक रमन भटनागर को बीजेपी में शामिल कर पार्टी ने कांग्रेस और राणा दोनों को झटका दिया है। अब तक सुजानपुर में कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने के संकेत मिल रहे थे। अब सारी अटकलें खत्म हो गईं।


इन पार्षदों ने की बीजेपी में वापसी

जिला भाजपा ने नगर परिषद हमीरपुर से छह बार चुनाव जीते दीप कुमार बजाज, वार्ड 11 से वीना धीमान, छह से अश्विनी कुमार, भोरंज जिला परिषद वार्ड से पवन चंदेल और बारी वार्ड से वीरेंद्र ठाकुर को निर्दलीय चुनाव जीतने के बावजूद पार्टी में शामिल किया है। राजेंद्र राणा के समर्थक माने जाने वाले सुजानपुर नगर परिषद के वार्ड-एक से चुनाव जीते रमन भटनागर को भी बीजेपी में शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed